पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
राजधानी में कोरोना टीकाकरण के लिए किए जा रहे रजिस्ट्रेशन में भी मनमानी करने का मामला सामने आया है। आलम यह है कि टीकाकरण के पहले चरण में टीका लगाने से चूके हेल्थ वर्कर्स को अब फ्रंटलाइन वर्कर्स बताकर कोविन पोर्टल पर उनके रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। इसके लिए पोर्टल पर इन कर्मचारियों की जानकारी भी गलत दर्ज की जा रही है। जिन लोगों का पंचायती राज समेत राजस्व विभाग से कोई लेना देना नहीं है, उनको भी इन विभागों का बताकर रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं।
इसलिए हो रही गड़बड़ी
दरअसल, हेल्थ वर्कर्स को पहले चरण में कोरोना के टीके लगाए गए थे। इसके लिए 31 जनवरी 2020 तक रजिस्ट्रेशन किए गए थे। दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके लगाए जा रहे हैं। इनके लिए शुरुआत में रजिस्ट्रेशन हो चुके थे, लेकिन कुछ कोटवार और होमगार्ड के रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाए। इस कारण कोटवार और होमगार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है। इसी का फायदा उठाकर ना सिर्फ हेल्थ वर्कर्स के रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं, बल्कि पुलिस, पंचायती राज और राजस्व विभाग के
कर्मचारियों के रजिस्ट्रेशन भी किए जा रहे हैं।
...और इधर, रजिस्ट्रेशन कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं लोग
शहर के कई अस्पतालों के स्टाफ का रजिस्ट्रेशन नहीं होने के कारण टीके नहीं लग पाए हैं। ऐसे में वे अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। गुलमोहर स्थित निजी माताश्री अस्पताल के पीआरओ मनोज गुप्ता की मानें तो करीब 35 कर्मचारी अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन रजिस्ट्रेशन नहीं किए जा रहे हैं।
विभाग दूसरा, लेकिन पंचायती राज का बताकर कर दिया रजिस्ट्रेशन
डॉ. राजेश कटहल स्वास्थ्य विभाग में ज्वाइंट डायरेक्टर थे। फरवरी 2020 में रिटायर्ड हुए। इस कारण उनका हेल्थ वर्कर्स की सूची में नाम नहीं जुड़ा। 10 फरवरी को इन्हें पंचायती राज विभाग कैटेगरी में शामिल करके रजिस्ट्रेशन किया।
संचित अस्थाना निजी क्लीनिक में लीगल डिपार्टमेंट देखते हैं। इनका हेल्थ वर्कर्स की कैटेगरी में रजिस्ट्रेशन ही नहीं हो पाया था। अभी हफ्तेभर पहले पंचायती राज विभाग कैटेगरी का बताकर रजिस्ट्रेशन किया गया है।
हेड कांस्टेबल आदित्य प्रसाद त्रिपाठी पीएचक्यू की स्पेशल ब्रांच में हैं। अभी चंद रोज पहले पंचायती राज विभाग की कैटेगरी में इनका रजिस्ट्रेशन हुआ और 16 फरवरी को टीका लगा।
आज अंतिम दिन- 1163 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने लगवाए टीके, अब तक 22,497 को लग चुकी वैक्सीन
टीकाकरण की रफ्तार धीमी होती जा रही है। गुरुवार को शहर में 20 स्थानों पर बनाए गए 45 केंद्रों पर महज 1163 फ्रंटलाइन वर्कर्स ही टीका लगवाने पहुंचे। दूसरे चरण में अब तक 22,497 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके लग चुके हैं। जेपी के 3 टीकाकरण केंद्रों पर सबसे ज्यादा 384 टीके लगाए गए। फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगाए जा रहे टीकों का शुक्रवार को अंतिम दिन है।
फरवरी की स्थिति
तारीख टीके लगे
10 4204
11 4376
12 2631
13 2288
15 1354
16 615
17 1348
18 1163
6 लाख से ज्यादा को लगे टीके, 68.50% टीकाकरण के साथ मप्र पहले स्थान पर
भोपाल | मप्र ने टीकाकरण में दूसरे राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। बुधवार देर रात जारी रैंकिंग में मप्र 68.50% टीकाकरण के साथ पहले स्थान पर पहुंचा। उड़ीसा दूसरे और गुजरात तीसरे स्थान पर है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने बुधवार देर रात सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी साझा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसके लिए बधाई दी। मंत्री डॉ. चौधरी ने बताया कि प्रदेश में 6 लाख से ज्यादा को टीका लगाया गया। यह देश के तमाम राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा है।
कहां-कितना टीकाकरण
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.