पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअल कार्यकर्ताओं से जुड़कर कहा कि कोरोना संकट के कठिन दौर में भी हमने साबित किया कि सत्ता नहीं, बल्कि जनता की सेवा ज्यादा महत्वपूर्ण है। देश सेवा ही पहली प्राथमिकता है। भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं है। भाजपा के 41वें स्थापना दिवस पर वे कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे।
इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से जुड़े और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दमोह में स्थापना दिवस के कार्यक्रम को संबोधित किया। मोदी-नड्डा ने कहा कि जिस तरह वृक्ष फल लगने पर झुक जाता है, उसी तरह पार्टी कार्यकर्ता भी हर सफलता के साथ नम्र और सरल बनें।
आजादी का अमृत महोत्सव देश के लिए अगले 25 वर्षों के लक्ष्य तय करने का अवसर है, इसलिए कार्यकर्ता इस महोत्सव से हर नागरिक को जोड़ें। स्वस्थ रहें और प्रसन्नता के साथ काम करते रहें। शिवराज सिंह ने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक की यह यात्रा संघर्षों से भरी रही है। हम अपने लिए नहीं हैं, जनकल्याण के लिए हैं। भाजपा ने स्थापना दिवस ‘सेवा ही संगठन’ थीम पर मनाया। भोपाल के पार्टी दफ्तर में झंडारोहण हुआ। मुख्यमंत्री एक कार्यकर्ता के घर खाने पर भी गए। मंगलवार को मास्क वितरण, स्वच्छता अभियान समेत कई कार्यक्रम प्रदेश भर में हुए।
पॉजिटिव- आज मार्केटिंग अथवा मीडिया से संबंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें। आपके अधिकतर काम सहज और आरामद...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.