केरल की दहलीज पर मानसून पहुंच चुका है। भोपाल में 15 जून के बाद दस्तक दे सकता है। मौसम वैज्ञानिकों द्वारा संभावना यह भी जताई जा रही है कि इस बार दोनों ब्रांच बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के जरिए मानसून दो तरफ से प्रदेश में एंट्री ले सकता है।
20 जून तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्से को कवर कर सकता है। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह कहते हैं केरल पहुंचने के बाद मानसून की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। जबलपुर संभाग और इंदौर संभाग के इलाकों से यह प्रदेश में एंट्री कर सकता है।
रात का तापमान 27.2 डिग्री पर पहुंचा
नौतपा के तीसरे दिन शुक्रवार को दिन का तापमान 0.7 डिग्री लुढ़कर 40.2 डिग्री पर पहुंच गया। बूंदाबांदी के कारण रात में भी तापमान नहीं बढ़ सका। रात का तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें भी 0.2 डिग्री की कमी आई।
अगले 2 दिन तापमान में उतार-चढ़ाव के आसार
मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि अगले 2 दिन तक दिन और रात के तापमान में 1-2 डिग्री उतार-चढ़ाव होने की संभावना है। इस बीच बादल भी जा सकते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.