• Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • MPPSC Has Released 21 Vacancies For State Engineering Services Examination 2021, Know Who Can Apply

MP में सरकारी नौकरी का मौका:MPPSC ने अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2021 के लिए 21 पदों पर निकाली वैकेंसी, 1 मार्च तक कर सकते हैं अप्लाई

भोपालएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2021 के लिए 21 पदों पर वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य कैंडिडेट्स 30 जनवरी से 1 मार्च 2022 तक MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 3 फरवरी से 5 मार्च तक आवेदन में त्रुटि भी सुधार सकते हैं। जिसके लिए 50 रुपए शुल्क देना होगा।

आयु सीमा: 21 से 40 साल। अधिकतम आयु सीमा में राज्य शासन के निर्देशानुसार छूट मिलेगी।

योग्यता: सिविल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/मैकेनिकल इंजीनियरिंग विषय से मान्यता प्राप्त संस्था से डिग्री हासिल की हो।

सैलरी: 15600 –39100, ग्रेड पे 5400 रुपए।

खबरें और भी हैं...