जिले में 18 प्लस की 1984470 आबादी को टारगेट करके वैक्सीनेशन शुरू किया गया था। अब तक 2269137 लोगों को फर्स्ट डोज लग चुका है, लेकिन अब टारगेटेड आबादी को सेकंड डोज लगाने में प्रशासन को पसीना आ रहा है। अभी भी टारगेटेड आबादी 1984470 में से 1944825 लाख लोगों को सेकंड डोज लगा है और 39645 लोग बचे हुए हैं। अब प्रशासन इनकी तलाश कर रहा है, क्योंकि इनमें से लगभग सभी को दो महीने से अधिक का समय हो गया है। हाल यह है कि बीते 24 दिन में से 8 दिन सेकंड डोज वालों की संख्या 1000 से भी कम रही। जबकि प्रिकॉशन डोज की संख्या अब सेकंड डोज से कहीं अधिक हो गई है।
10 जनवरी से 24 जनवरी तक 41303 लोगों ने प्रिकॉशन डोज लगवा लिया है। अभी 7 दिन और यह अभियान चलेगा। इनके अलावा स्टूडेंट का टारगेट भी पूरा हो गया है। 15 से 17 वर्ष आयु के 1.33 लाख स्टूडेंट को वैक्सीन लगा दी गई है और यह कुल टारगेट का 109 परसेंट है। हालांकि अभी भी करीब 500 से 700 बच्चे ऐसे हैं, जिन्हें वैक्सीन नहीं लगी है, क्योंकि उनकी तबीयत खराब है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.