जेईई मेन में कोई शॉर्टकट नहीं होता है, क्योंकि सफलता आसानी से नहीं मिलती। जब तक प्रश्न हल नहीं हो जाता, तब तक उसे हल करते रहें। इससे ही कॉन्सेप्ट क्लियर होंगे। ऐसे में प्रश्न अगर कई काॅन्सेप्ट को मिलाकर भी बनाया गया है, तो उसे हल करने में आसानी होगा। इसके साथ ही NTA abbhyas QUSEYION से भी अभ्यास किया जा सकता है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट रणधीर सिंह (आकाश इंस्टीट्यूट, भोपाल के असिस्टेंट डायरेक्टर) से... प्लान, तैयारी, प्रैक्टिस और रिवीजन से
चार स्टेप में तैयारी करें
प्लान
क्या पढ़ना है। कहां से पढ़ना है। सबसे महत्वपूर्ण टॉपिक क्या हैं। सबसे आसान टॉपिक क्या हैं। कौन से सबसे ज्यादा प्रश्न रिपीट होते हैं।
प्रिपरेशन
प्लान के साथ तैयारी करें। प्लान को सख्ती से फालो करें।
अभ्यास
प्रश्न को हल करने का प्रयास करें। कभी उत्तर लाने के लिए शॉर्टकट मारने का प्रयास न करें।
रिवीजन
टेस्ट अच्छे से दें। पिछले सालों के पेपर को हल करें। उसके अनुसार रिवीजन करें। जहां कमी रह गई, उसे पूरा करें।
गलतियों को पहचानें
टेस्ट के बाद आप सही के साथ गलत उत्तरों को जांच करें। इस बात का ध्यान रखें कि आखिर यह गलत क्यों हुए। क्या सवाल को ठीक से नहीं पढ़ा। उसे क्यों सही नहीं कर पाए। सोच में कहीं कमी रह गई, जिसके कारण वह गलत हुआ।
कठिन सवालों पर समय बर्बाद न करें
परीक्षा देते समय ध्यान रखें की समय बहुत महत्वपूर्ण हैं। सबसे पहले उन प्रश्नों के उत्तर दें, तो सरल हैं। इसके बाद थोड़े टफ और सबसे आखरी में कठिन सवालों को हल करें। सभी प्रश्न के मार्कस समान होते हैं। ऐसे में कठिन सवाल में उलझने से आसान सवाल भी छूट सकते हैं।
इनसे तैयारी करें
पुराने प्रश्न हल करने से मुख्य टॉपिक का पता चलेगा
जेईई मेन में तो प्रश्न दोहराए जाते हैं, लेकिन जेईई एडवांस में प्रश्न दोहराए नहीं जाते। लेकिन पुराने पश्न हल करने से यह पता चलता है कि कुछ मुख्य विषय या टॉपिक हैं, जिनसे सवाल बनते हैं। इससे यह फायदा होगा।
एनटीए अभ्यास का सहारा लें
अभ्यास के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने भी बच्चों को नीट और जेईई परीक्षा के लिए अभ्यास प्रश्न बनाना शुरू कर दिया है। इसके लिए एनटीए अभ्यास प्रश्न एप के माध्यम से तैयारी की जा सकती है।
भास्कर एक्सपर्ट सीरीज में अगला वीडियो IIT परीक्षा के फिजिक्स पर होगा। अगर आपका कोई सवाल हो, तो इस नंबर-9826857220 पर रविवार दोपहर 12 बज तक वाट्सऐप कर सकते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.