भोपाल में प्यार में धोखा खाने के बाद एक युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज कराया है। लड़की ने आरोप लगाए कि आरोपी शादी का झांसा देकर पहले तो शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद शादी की बात करने पर उसने उससे दोस्त तक तोड़ दी। प्रेमी के किसी और के शादी करने से नाराज युवती ने मामला दर्ज कराया।
बजरिया में रहने वाली 28 साल की युवती प्राइवेट जॉब करती थी। बजरिया पुलिस के अनुसार एक साल पहले वह एक मिल में काम करती थी। यहीं पर उसकी मुलाकात मुस्तकीम नाम के युवक से हुई। इसी दौरान मुस्तकीम ने प्यार का इजहार करते हुए शादी करने का प्रस्ताव रखा। दोस्ती प्यार में बदलने के कारण लड़की उसकी बातों में आकर उससे प्यार करने लगी।
मार्च 2021 में पहली बार मुस्तकीम ने उससे ज्यादती की। उसके बाद से वह उससे ज्यादती करता रहा। उसने जब उससे शादी करने की बात कही, तो उसने मना कर दिया। उसे मुस्तकीम के किसी और से शादी होने का पता चल गया। उससे बात करने पर उसने दोस्ती तक तोड़ दी। पुलिस ने मुस्तकीम के खिलाफ ज्यादती की धारा में का मामला दर्ज किया।
मिल बंद होने के बाद भी दोस्ती रही
कोरोना काल में हुए नुकसान के कारण मिल तो बंद हो गई लेकिन दोनों के बीच संबंध बने रहे। लड़की ने आरोप लगाए कि शादी करने की बात करके वह मिलता रहा। उसने उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। शादी की बात करने पर वह अच्छी नौकरी लगने का कहकर टाल देता था। कुछ कुछ दिनों से मुस्तकीम का बर्ताव बदलने लगा था। दो दिन पहले मुस्तकीम ने शादी कर ली। इसका पता चलते ही उसने उससे बात की, लेकिन वह नहीं माना।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.