मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की गंभीरता को कम करने के लिए वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। राजधानी में वैक्सीनेशन के महाअभियान के दूसरे दिन गुरुवार को 20 हजार से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। जिले में अब तक 33 लाख 72 हजार 452 वैक्सीन के डोज लग चुके हैँ। इसमें दूसरा डोज 13 लाख 46 हजार से अधिक लोगों को लगाए गए। अभी भोपाल में 3.50 लाख लोगों का दूसरा डोज पेडिंग है।
शहर में 475 टीकाकरण केन्द्रों पर व वैक्सीनेशन वैन घर-घर जाकर वैक्सीनेशन कर रही है। कुल डोज में 18 लाख 33 हजार से अधिक पुरुष व 15 लाख 38 हजार से अधिक महिलाएं, 775 ट्रांसजेंडर का टीकाकरण किया गया। इसमें 29 लाख 65 हजार से अधिक कोविशील्ड के डोज, 4 लाख 5 हजार को-वैक्सीन व 2 हजार 300 से अधिक स्पूतनिक वैक्सीन के डोज लगाए जा चुके हैं।
18 से 44 उम्र के 21 लाख 92 हजार से अधिक, 45 से 60 वर्ष के बीच 7 लाख 72 हजार से अधिक व 60 वर्ष से अधिक उम्र के 4 लाख 8 हजार 800 से अधिक नागरिकों को वैक्सीनेशन के डोज लगाये गए हैं।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कमलेश अहिरवार ने बताया कि जिले की 185 ग्राम पंचायतों से यह सुखद खबर भी है कि वहां 45 वर्ष से अधिक के सभी पात्र व्यक्तियों को वैक्सीनेशन के दोनों डोज शत-प्रतिशत लगाए गए हैं।
कलेक्टर अविनाश लवानिया ने वैक्सीनेशन के कार्य में जिले के नागरिकों, वैक्सीन प्रेरकों, समाज सेवियों, जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ताओं एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को वैक्सीनेशन अभियान में सहभागिता कर दिसंबर तक भोपाल को शत-प्रतिशत वैक्सीनेट करने की अपील की है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.