• Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • The Police Did Not Stop The Car Bearing The BJP Flag, Asked For A Fine From The Woman In The Car For Not Applying The Mask, Ruckus On The Road

भोपाल में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा:ट्रैफिक पुलिस ने मास्क नहीं लगाने पर कार सवार से मांगा जुर्माना, महिला बोली- भाजपा का झंडा लगी कार नहीं रोकी

भोपालएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का व्यवहार वाहन चालकों को परेशान कर रहा है। तू-तड़ाक और चालकों से उनके भिड़ जाने की बात सामान्य है। रविवार को ऐसी ही घटना लालघाटी चौराहे पर हुई। यहां पुलिसकर्मियों की व्यवहार, कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगाते हुए महिला ने सड़क पर हंगामा कर दिया। विवाद कार के अंदर मास्क नहीं लगाने को लेकर हुआ। महिला का कहना था कि उसके सामने भाजपा का झंडा लगाकर जा रही कार को पुलिस ने नहीं रोका। वहीं, उस कार में सवार लोग भी मास्क, सीट बेल्ट नहीं लगाए थे। आम लोगों के वाहनों को रोककर पुलिस बेवजह परेशान कर रही है।

जानकारी के मुताबिक दोपहर में लालघाटी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस हर रोज की तरह चेकिंग कर रही थी। सूबेदार महेश जगदेव के साथ दो-तीन पुलिसकर्मी वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच, बैरागढ़ की तरफ से एक कार (MP09CW8304) आई। कार में चार लोग सवार मिले। पुलिस ने कार को किनारे लगवाया। सूबेदार महेश कार चालक से मास्क नहीं लगाने को लेकर समझाइश देने लगे। इसी बीच, कार की अगली सीट पर बैठी महिला उतरकर आई। वह सूबेदार के साथ चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मी से अभद्रता करने लगी।

महिला बोली- मैं इंदौर में वकील हूं। चालान इंदौर कोर्ट में भिजवा देना..। करीब तीन मिनट तक दोनों के बीच हंगामा चला। इसके बाद महिला कार में सवार होकर चली गई। पुलिस को कार चला रहे युवक ने ड्राइविंग लाइसेंस दिखाया। इसमें उसका नाम विवेक तिवारी लिखा है। पता इंदौर के सुदामा नगर का है।

भाजपा का झंडा लगी कार को नहीं रोका
इधर, महिला ने पुलिस पर कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगाया है। महिला का कहना कि पुलिस ने उसकी कार को रोककर जुर्माना कर रही थी। महिला का कहना है कि उसके सामने ही भाजपा का झंडा लगाकर तेज रफ्तार से निकली कार को पुलिस ने नहीं रोका। उस कार में भी सवार लोग सीट बेल्ट, मास्क नहीं लगाया हुआ था। इस पर सूबेदार महेश का कहना है कि महिला के हंगामे की वजह से भाजपा का झंडा लगी कार को पुलिस नहीं रोक पाई। महिला के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई नहीं की गई है।

सब-इंस्पेक्टर गंवा चुके जान
भोपाल में 7 अगस्त को नो-पार्किंग में खड़ी बाइक पर जुर्माना करने पर इंजीनियर युवक ने ट्रैफिक पुलिस के सब-इंस्पेक्टर श्रीराम दुबे पर चाकू से हमला कर दिया था। 10 दिन तक चले उपचार के बाद श्रीराम ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद डीआईजी इरशाद वली ने वाहनों की चेकिंग पर रोक लगा दी थी। हाल ही में कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद ट्रैफिक पुलिस फिर से सड़क पर जांच शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...