• Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Breaking Bhopal The Police Were On The Lookout For Three Stations; Had A Reward Of 21 Thousand Rupees, Used To Steal From House To Store

भोपाल का शातिर चोर:3 थानों की पुलिस को तलाश थी, 21 हजार का इनाम रखा था; घर से लेकर स्टोर तक में चोरी करता

भोपाल2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिसरोद पुलिस ने 21 हजार रुपए के इनामी बदमाश को पकड़ने में सफलता हासिल की। - प्रतीकात्मक फोटो - Dainik Bhaskar
मिसरोद पुलिस ने 21 हजार रुपए के इनामी बदमाश को पकड़ने में सफलता हासिल की। - प्रतीकात्मक फोटो

भोपाल के एक शातिर चोर को मिसरोद पुलिस ने पकड़ा है। उसकी तलाश तीन थानों की पुलिस बीते 7 महीनों से कर रही थीं। पुलिस ने आरोपी पर 21 हजार रुपए का इनाम भी रखा था। अब तक आरोपी से चोरी की चार वारदातों का खुलासा हो चुका है। आरोपी घर से लेकर स्टोर और झुग्गी तक में चोरी करता था।

मिसरोद पुलिस ने भोपाल के शातिर चोर बागसेवनिया निवासी गुज्जर उईके को चोरी के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार किया। आरोपी की तलाश मिसरोद के अलावा टीटी नगर और अशोका गार्डन पुलिस को भी थी। आरोपी चोरी के बाद शहर से फरार हो जाता था। गुज्जर ने 12 मार्च को मिसरोद की रतन कॉलोनी में एक चोरी की थी।

उसके बाद से पुलिस उसके पीछे लग गई थी, लेकिन इस दौरान वह गायब रहा। गुज्जर जून में एक बार फिर सक्रिय हुआ और उसने एक के बाद एक टीटी नगर में 2 जून, 24 सेमरा अशोका गार्डन और 26 जून को मिसरोद में फिर चोरी की वारदातें की। इसके बाद उस पर 21 हजार रुपए का इनाम रखा गया।

टीआई आरबी शर्मा ने बताया कि मार्च में चोरी के बाद पुलिस को गुज्जर पर संदेह था, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। जून में लगातार चोरी करते हुए उसने फिर से मिसरोद में चोरी की वारदात की। इसके बाद से एक टीम बनाकर उसका पीछा किया गया। उसकी गतिविधियों पर नजर रखी गई।

आरोपी के घटना के पहले चोरी वाली जगह के आसपास देखा गया था। इसी आधार पर गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य और वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

खबरें और भी हैं...