माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती आज से शुरू हो चुकी है। भोपाल लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) के निर्देश पर 6539 पदों के लिए उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट्स वेरिफाइड किए जाएंगे। प्रोविजनल चयन सूची जारी की जा चुकी है। हालांकि, डीपीआई ने स्पष्ट किया है कि चयन सूची में जिन उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, वे इस सूची में नाम होने मात्र से ही चयनित उम्मीदवार का दावा नहीं कर सकते। माध्यमिक शिक्षक भर्ती के उम्मीदवारों का सत्यापन 21 से 30 नवंबर तक होगा।
माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2018 में पास हुए उम्मीदवारों की मेरिट के आधार पर नियुक्ति की जाएगी। नोटिफिकेशन में बताया गया है कि 6539 पदों पर माध्यमिक शिक्षक की भर्ती होगी। 1539 पदों पर जनजातीय कार्य विभाग में और 5 हजार पदों पर स्कूल शिक्षा विभाग में भर्ती होगी।
सबसे ज्यादा पद इंग्लिश सब्जेक्ट के शिक्षक के हैं। इसके 3 हजार से ज्यादा पद पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। दोनों विभागों (जनजातीय और स्कूल शिक्षा) द्वारा रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज अपलोड की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार एमपी ऑनलाइन पोर्टल के जरिए 30 नवंबर तक डॉक्यूमेंट्स वेरिफाइड करा सकते हैं।
इस तरह सत्यापन होगा
स्थाई शिक्षक भर्ती-2018 की नियोजन प्रक्रिया के अंतर्गत उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती के 4075 पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन 11 से 17 नवंबर तक किए गए। माध्यमिक शिक्षकों के लिए स्कूल शिक्षा एवं जनजातीय दोनों विभागों से कुल 6539 पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन का कार्य 21 से 30 नवंबर तक किया जाना है। चयनित उम्मीदवार को जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय व संभागीय स्तर पर संयुक्त संचालक के कार्यालय में उपस्थित होकर निर्धारित तिथि में दस्तावेज सत्यापन का कार्य पूर्ण कराना होगा।
फरवरी 2023 तक प्रक्रिया चलेगी
मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग को आदेश जारी किए हैं। भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। फरवरी में सभी को नियुक्ति आदेश मिल जाएंगे। निर्देश और नियम https://trc.mponline.gov.in वेबसाइट पर 31 अक्टूबर 2022 को जारी कर दिए गए हैं। MPTET-2020 के योग्य कैंडिडेट्स से स्कूल शिक्षा विभाग के तहत रिक्त पदों को भरा जाना है।
प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के 7429 व जनजातीय कार्य विभाग के 11098 पदों पर संयुक्त भर्ती की जाएगी। मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग को आदेश जारी किए हैं। भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। फरवरी में सभी को नियुक्ति आदेश मिल जाएंगे।
निर्देश और नियम https://trc.mponline.gov.in वेबसाइट पर 31 अक्टूबर 2022 को जारी कर दिए गए हैं। MPTET-2020 के योग्य कैंडिडेट्स से स्कूल शिक्षा विभाग के तहत रिक्त पदों को भरा जाना है। प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के 7429 व जनजातीय कार्य विभाग के 11098 पदों पर संयुक्त भर्ती की जाएगी।
रिक्त पड़े 20 हजार पदों पर होनी है भर्ती
2018 में मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता वर्ग 1 और वर्ग 2 का आयोजन किया गया था। शिक्षक भर्ती के लिए अगस्त और अक्टूबर 2019 में परीक्षा परिणाम घोषित किया गया था। इसमें 40,000 शिक्षकों की नियुक्ति होनी थी, लेकिन 30,000 पद ही स्वीकृत किए गए। इसमें स्कूल शिक्षा विभाग ने 20,500 पद ही स्वीकृत हुए, जनजातीय कार्य विभाग ने करीब 9000 पदों पर भर्ती शुरू की. प्रक्रिया 4 साल चलने के बाद भी पूरी नहीं हो पाई है। अब भी शिक्षकों के करीब 20,000 पद पदों पर भर्ती होने के बाद भी करीब 60,000 पद खाली रह गए हैं।
ये भी पढ़िए...
MP में कॉन्स्टेबल के 200 पदों पर वैकेंसी, इंडियन आर्मी और नर्सिंग सेक्टर में भी भर्ती
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने राज्य सरकार के आबकारी विभाग के अंतर्गत आबकारी आरक्षक (कार्यपालिक) के 200 पदों पर भर्ती निकाली है। कैंडिडेट्स 10 से 24 दिसंबर के बीच ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन में संशोधन 29 दिसंबर तक होंगे।
इंडियन आर्मी ने टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स के 40 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सिविल इंजीनियरिंग में 11, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में 9, इलेक्ट्रिकल में 3, इलेक्ट्रॉनिक्स में 6, मैकेनिकल में 9 और अन्य इंजीनियरिंग स्ट्रीम्स में 2 वैकेंसी हैं। कैंडिडेट्स 15 नवंबर से 14 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ने नर्सिंग ऑफिसर के 456 रिक्त पदों लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार 1 दिसम्बर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग को कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन और स्किल टेस्ट में 50% अंक लाना अनिवार्य होगा। ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
चुनावी साल में 1.14 लाख सरकारी नौकरियां
चुनावी साल में मध्यप्रदेश सरकार बंपर भर्तियां निकालने जा रही है। प्रदेश में अलग-अलग विभागों में अगले एक साल में एक लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी यह बात कई बार सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं। दैनिक भास्कर ने अलग-अलग विभागों में खाली पदों की जानकारी जुटाई। पता चला कि प्रदेश में 1 लाख 14 हजार 164 पद खाली हैं। फर्स्ट क्लास कैटेगरी के 1278 और सेकेंड क्लास के 20912 पद खाली हैं। तृतीय श्रेणी में सबसे ज्यादा 82878 पद खाली हैं। चतुर्थ श्रेणी के 9096 पद खाली पड़े हैं। पूरी खबर पढ़िए
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.