एअर इंडिया की मुंबई-भोपाल मार्निंग फ्लाइट 28 जनवरी से दोपहर के समय आवागमन करने लगेगी। अभी तक यह फ्लाइट (एआई-633) सुबह 7:15 बजे मुंबई से भोपाल पहुंचती थी, लेकिन 28 जनवरी से यह दोपहर 12 बजे भोपाल आएगी। वहीं यहां से (एआई-634)दोपहर 12:45 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेगी।
इसके अलावा एअर इंडिया की दिल्ली से भोपाल के बीच दोपहर में चलने वाली फ्लाइट 26 जनवरी से फिर नियमित हो जाएगी। यह फ्लाइट (एआई-433) दिल्ली से दोपहर 12:25 बजे भोपाल पहुंचती है। जबकि भोपाल से दोपहर 1:15 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरती है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.