भोपाल में शुक्रवार को मकर संक्रांति की धूम रही। पतंगों से आसमां रंग-बिरंगा हुआ तो कई खेल प्रतियोगिताएं भी हुईं। लोगों ने दान-पुण्य भी किया।
कोलार समेत कई इलाकों में बच्चे-बड़ों ने पतंगबाजी का लुत्फ भी उठाया। पुराने शहर में भी खूब पतंगबाजी हुई। इसके अलावा लोगों ने पार्टी का आयोजन भी किया। वन बंधु परिषद ने रॉयल किटी पार्टी का आयोजन किया। होशंगाबाद रोड स्थित गार्डन में हुए आयोजन में महिलाएं शामिल हुईं। परिषद की मीडिया को-ऑर्डिनेटर रश्मि गुप्ता ने बताया, अध्यक्ष संध्या अग्रवाल और सचिव संगीता पालोड ने प्रतियोगिता में जीतने वालों को पुरुस्कार भी दिए। आयोजन रेड और ब्लैक परिधान की थीम पर किया गया। मीटिंग में राशि एकत्रित की गई। यह राशि लोगों की मदद में उपयोग की जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.