बाइक स्टंट के दौरान हादसे का VIDEO:भोपाल में देर रात सड़क पर स्टंट कर रहे थे युवक-युवती, बाइक उछलकर 20 फीट घिसटती चली गई

भोपालएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल में व्हीली स्टंट कर रहे युवक-युवती हादसे का शिकार हो गए। बाइक चला रहे युवक ने स्पीड तो तेज कर ली, लेकिन वक्त पर ब्रेक नहीं लगा पाया। रफ्तार तेज होने की वजह से बाइक उछली और 360° (गोलाकार में घूमना) घूम गई। बाइक चला रहा लड़का मुंबई का बताया जा रहा है। वह और उसके साथ बैठी लड़की गिरने के बाद दूर तक घिसटते चले गए। बाइक भी 20 फीट तक घिसटती गई।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। यह घटना भोपाल के अटल पथ की बताई जा रही है। पुलिस को दोनों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। टीटी नगर थाना प्रभारी संजू कामले ने बताया कि इस स्टंटबाजी को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है। वीडियो रात के वक्त का है। यह किस दिन का है, इसका पता नहीं चल सका है।

भोपाल में स्टंट का यह नया मामला नहीं है। पहले भी पब्लिक प्लेस में इस तरह के कई केस सामने आ चुके हैं। सितंबर 2021 में VIP रोड में ही बाइक के टैंक पर लड़की को बैठाकर बाइक राइड करने का VIDEO सामने आया था। तब पुलिस ने बाइक राइडर का चालान किया था। भोपाल में लव कपल का एक्शन रोमांस सीन

घटना के बाद युवक-युवती का पता नहीं चल पाया है। यह हादसा कब हुआ, इसकी भी जानकारी नहीं है।
घटना के बाद युवक-युवती का पता नहीं चल पाया है। यह हादसा कब हुआ, इसकी भी जानकारी नहीं है।

क्या होता है व्हीली स्टंट?
व्हीली स्टंट में राइडर तेज स्पीड में एक्सीलेटर लेकर क्लच छोड़ता है। इससे बाइक पिछले टायर पर ऊपर उठ जाती है। यानी अगला टायर हवा में होता है। स्टंटमैन ब्रेक लगाकर बैलेंस बनाता है। इसी तरह के एक और स्टंट हाई चेयर व्हीली में राइडर बाइक के पेट्रोल टैंक पर बैठ कर बाइक का पिछला हिस्सा उठाकर स्टंट करते हैं। नो हैंडर व्हीली में नॉर्मल तरह की व्हीली होती है। सर्कल व्हीली में बाइकर्स एक सर्कल बनाकर स्टंट करते हैं।

ये स्टंट अगर प्रोफेशनल करते हैं तो इसे क्राइम नहीं माना जाता। ऐसा इसलिए क्योंकि वे सेफ्टी के लिहाज से सभी चीजों का ध्यान रखते हैं। अगर यही अनट्रेंड और अनप्रोफेशनल लोग करते हैं तो खुद के साथ दूसरों की जान के लिए भी रिस्क पैदा कर देते हैं।