मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की गंभीरता को कम करने के लिए लगातार वैक्सीनेशन अभियान जारी है। अब तक प्रदेश में 94% लोगों को पहला डोज लग गया है। दूसरा डोज भी 70% ने लगवा लिया है। अभी भी दिसंबर 2021 तक पात्र आबादी को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए रोज 7.35 लाख डोज लगाने होंगे। प्रदेश में अब 8, 15 और 22 दिसंबर को वैक्सीनेशन महाअभियान होगा।
प्रदेश में अब तक 8.99 करोड़ डोज लग गए हैं। इसमें पहला डोज 5.13 करोड़ और दूसरा डोज 3.85 करोड़ लोगों ने लगवाया है। प्रदेश सरकार ने पात्र आबादी को फुली वैक्सीनेटेड करने के लिए दिसंबर 2021 तक का लक्ष्य तय किया है। अभी भी प्रदेश 1.63 करोड़ लोगों को दूसरा डोज पेंडिंग है। वहीं, पहला डोज लगवाने के बाद 84 दिन पूरे करने वाले करीब 40 लाख के आसपास लोगों को दूसरा डोज पेडिंग है। इसके अलावा, करीब 35 लाख लोगों ने अब तक पहला डोज भी नहीं लगवाया है। यानी अभी 1.98 करोड़ डोज लगना है। ऐसे में लक्ष्य पूरा करने के लिए अगले 27 दिनों तक रोज 7.35 लाख डोज लगाना होंगे।
प्रदेश में 18 से 44 वर्ष की आयु के 5 करोड़ 73 लाख 86 हजार 886 लोग, 45 से 60 वर्ष के 2 करोड़ 7 लाख 38 और 60 वर्ष से अधिक उम्र के 1 करोड़ 18 लाख 61 हजार 536 लोगों को वैक्सीन लगी है। प्रदेश में 21 हजार 344 स्पूतनिक और 94 लाख 7 हजार कोवैक्सीन के डोज लगे हैं। बाकी कोवीशील्ड वैक्सीन के डोज लगे हैं।
राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. संतोष शुक्ला ने कहा कि पहला डोज 94% तक पूरा हो गया है। दूसरा डोज भी एक बड़ी आबादी को लग गया है। दिसंबर में सभी को दोनों डोज लगाने के जिलों में वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। दिसंबर में 8, 15 और 22 तारीख को वैक्सीनेशन का महाअभियान आयोजित किया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.