उत्तर-पश्चिमी हवाओं से एक बार फिर तेज ठंड बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हो गया। रायसेन जिला फिर तेज ठंड की चपेट में आ गया। सीजन में दूसरी बार रात का पारा 5 डिग्री से नीचे पहुंचा। जिससे तेज ठंड के चलते खेतों में पेड़ पौधों पर ओस की बूंदें बर्फ में बदल गई। वहीं सुबह लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। उत्तर से आ रही ठंडी और तेज हवाओं के चलते दिन भर कपकपा देने वाली ठंड पड़ेगी।
मौसम विभाग के अनुसार शहर सहित जिला ठंडा रहेगा। इतना ही नहीं 28 जनवरी तक रोज तेज ठंड पड़ने वाली है। इसे लेकर ठंड का रेड अलर्ट भी जारी हुआ है। इसके बाद रोज कोल्ड रहने के साथ ही शीतलहर चलने की संभावना बनी है। इस दौरान तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। फसलों पर ठंड के कारण पाला तक पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.