पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्रदेश के पचमढ़ी, नौगांव के बाद रायसेन की रात सबसे ठंडी रही। 24 घंटे में रात का पारा 1.8 डिग्री गिरकर 2.8 डिग्री, जो सबसे न्यूनतम स्तर पर आ गया। इससे जिले में सभी तरह की फसलों पर बर्फ जम गई। पचमढ़ी में 1.6 डिग्री, नौगांव में 2.4 डिग्री रात का तापमान दर्ज हुआ है। हालांकि दिन के तापमान में 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद 23.4 डिग्री पर आ गया। वहीं 27 जनवरी से रात के पारे में गिरावट चल रही है, जबकि बीते साल 11 जनवरी को जिले में रात का तापमान 2.2 डिग्री तक पहुंच चुका है, वहीं जनवरी के पहले 11 दिनों में तापमान में अधिक गिरावट हुई थी। जबकि इस बार जनवरी के अखिरी सप्ताह में अधिक ठंड पड़ रही है। जिले में 4 लाख 28 हजार हेक्टेयर में रबी की फसल बोई गई है, इसमें करीब 2 लाख हेक्टेयर रकबा ऐसा है जिसमें बोवनी पहले की है। उन फसलों में फूल आने से 25 प्रतिशत से अधिक नुकसान होने की आशंका है। वहीं दो दिन शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।
चार दिन से पारा 5 के नीचे
दिनांक अधिकतम न्यूनतम तापमान
24 जनवरी 28.0 10.0
25 जनवरी 24.0 11.5
26 जनवरी 22.2 7.4
27 जनवरी 20.8 3.4
28 जनवरी 22.4 4.0
29 जनवरी 21.2 4.6
30 जनवरी 23.4 2.8
एक्सपर्ट.... पीके साहा, मौसम विज्ञानी
पहाड़ी व वन क्षेत्र से रायसेन में ठंड
रायसेन जिले में दूसरे जिलों की तुलना में तापमान कम रहता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पहाड़ी क्षेत्रों पर वन अधिक हैं। इस कारण हीटिंग कम हो पाती है। इसलिए शीतलहर का असर भी अधिक होता है। इन कारणों से रायसेन जिले के तापमान में अधिक गिरावट होती है। उन्होंने कहा कि दो दिन शीत लहर चलेगी। 2 से 3 फरवरी से तापमान बढ़ने की संभावना है।
आसपास के जिलों का न्यूनतम पारा
रायसेन 2.8 भोपाल 5.2 सागर 6.4 नरसिंहपुर 9.0 होशंगाबाद 8.5 विदिशा 2.5
पॉजिटिव- कहीं इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय उत्तम है, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य लें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा शुभ ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.