पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नगर परिषद सांची कर्मचारियों ने पूर्व में अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा था। जिसमें अपनी मांगों में मुख्य रूप से 7वें वेतनमान, पीएफ की राशि खातों में जमा करने व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमितिकरण करने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई थी। मांग पूरी न होने पर नपा कर्मियों ने हड़ताल और धरने की चेतावनी भी दी थी। शनिवार को जैसे ही कर्मचारियों ने धरना शुरू किया।
तब पहले तहसीलदार विराट अवस्थी और सीएमओ राजेंद्र सिंह ने धरनास्थल पर पहुंचे, उन्होंने कर्मचारियों को निकाय की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की जानकारी देते हुए धरना व हड़ताल समाप्त करने बात कही। परंतु कर्मचारियों ने उनकी नहीं सुनी। सीएमओ राजेंद्र सिंह ने हड़ताल की संपूर्ण जानकारी एसडीएम एलके खरे को दी। एसडीएम श्री खरे ने भी हड़ताली कर्मचारियों को धरनास्थल पर जाकर समझाया पर वे नहीं माने।
तब एसडीएम ने थाना प्रभारी, तहसीलदार व सीएमओ की मौजूदगी में हड़ताली कर्मचारियों को बलपूर्वक धरनास्थल से हटवा दिया और थाना प्रभारी को सभी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने हड़ताल में उपयोग होने वाली सामग्री की जब्ती बनाते हुए सफाई कामगार यूनियन के अध्यक्ष नंदराम सहित अन्य के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं एसडीएम के आदेश के बाद सीएमओ श्री सिंह ने वाहन चालक बद्री, पुरुषोत्तम विश्वकर्मा वाहन चालक, उत्तम विश्वकर्मा हेल्पर, राजेंद्र पासी हेल्पर को सेवा से पृथक करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
काम पर नहीं लौटे तो सेवा समाप्त करेंगे
सीएमओ राजेन्द्र सिंह ने बताया कि सभी हड़ताली कर्मचारियों को काम पर लौटने नोटिस जारी कर दिए गए हैं। यदि कर्मचारी काम पर नहीं लौटते हैं तो स्थाई कर्मचारी एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासन तथा सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.