• Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Raisen
  • Health Minister Inaugurated Many Services Including Oxygen Plant, CT Scan Machine Built At A Cost Of 90 Lakhs

जिला अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार:स्वास्थ्य मंत्री ने 90 लाख की लागत से बना आक्सीजन प्लांट, सीटी स्कैन मशीन सहित कई सेवाओं का लोकार्पण किया

रायसेनएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने जिला अस्पताल में बढ़ाई गई स्वास्थ्य सेवाओं का लोकार्पण किया। - Dainik Bhaskar
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने जिला अस्पताल में बढ़ाई गई स्वास्थ्य सेवाओं का लोकार्पण किया।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने शनिवार दोपहर को जिला अस्पताल में बढ़ाई गई स्वास्थ्य सेवाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा - कोरोना काल में सुविधाओं के अभाव में कई लोगों ने जान गंवा दी थी। अब लोगों को सुविधा मिले, इसीलिए मध्यप्रदेश के अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि किसी को अस्पताल आने जरूरत ही नहीं पढ़े, पर आवश्यकता पड़ भी जाती है, तो लोगों को सुविधा देने के लिए जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट, सीटी स्कैन मशीन, पीडियाट्रिक आईसीयू और 14 बेड का नया आईसीयू का लोकार्पण किया गया है।

4 करोड़ 60 लाख की लागत से जिला अस्पताल में बढ़ाई गई सुविधाएं जिसमें 14 बेड का नया आईसीयू की लागत 40 लाख रुपए है। ऑक्सीजन प्लांट की लागत 90 लाख रुपए सीटी स्कैन मशीन 1 करोड़ 70 लाख रुपए है। वहीं, पीडियाट्रिक आईसीयू की लागत 16.5 लाख रुपए है। जिला अस्पताल में अभी और भी निर्माण कार्य चल रहा है। जिससे यहां आने वाले मरीजों की सुविधाएं और बढ़ जाएंगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा जिले में कई जगह उप स्वास्थ्य केंद्र भी खोले जा रहे हैं। जिससे लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं, हमीदिया अस्पताल की घटना पर बोले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा घटना की पूरी जांच कराई जा रही है। आगे ऐसी घटना नहीं हो, इसके लिए अस्पतालों में फायर ऑडिट कराया जा रहा है।