पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्राम पंचायत बनगवां में श्री राम कथा का आयोजन हो रहा है। श्री राम कथा में भगवान श्री राम का जन्म उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें भगवान श्री राम की झांकी सजाई गई थी।
जन्म उत्सव के दौरान भगवान के भजनों पर लोग नृत्य करते देखे गए। कथा वाचक पंडित राम कृष्ण महाराज ने कहा कि कलयुग में भगवान राम का नाम लेने मात्र से लोगों के कष्ट दूर हो जाते हैं। इसलिए श्री राम का जाप हमेशा करते रहना चाहिए। उन्होंने भगवान श्री राम के चरित्र से संबंधित व्याख्यान कर लोगों को भावविभोर कर दिया। कथा के दौरान कई अपने आंसू भी नहीं रोक पाए।
कथा में आज जब जन्मोत्सव मनाया गया उस समय भक्तों ने काफी आनंद उठाया। कथा का आयोजन 27 फरवरी तक चलेगा। ग्राम पंचायत की सरपंच राजेश्वरी ने बताया कि कथा सुबह 1:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:00 बजे तक चलती है। कथा के आखिरी दिन 27 फरवरी दिन शनिवार को भंडारा कार्यक्रम आयोजित होगा। ग्राम पंचायत की सरपंच राजेश्वरी/तरण सिंह ने आसपास के ग्राम वासियों से उपस्थित होने की अपील की है।
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.