पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहर से 4 किमी की दूर सांची रोड पर प्राचीन जिंद बाबा धाम पर 10 लाख रुपए की लागत से सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है। 5 हजार वर्गफीट के परिसर की बाउंड्रीवाल सुंदर जालियों से बनाई जा चुकी है। परिसर में मार्बल लगाने के साथ ही चारों तरफ फूलों वाले पाैधे राेपने के लिए क्वारियां बनाई गई हैं। श्रद्धालुओं के बैठने के लिए 20 व्यक्तियाें की क्षमता वाली कुर्सियां लगाई जाएंगी। जिंदबाबा धाम पर सेवा काम कर रहे दीपक ताम्रकार, गिरजेश शर्मा, महेश वर्मा, कोटरा सरपंच कोमल सिंह कुशवाह, राजेश लोधी ने बताया कि इस तरह से स्थान का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इससे आसपास की पहाड़ी की हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य यहां से देखा जा सके। इसे इस तरह से विकसित किया जा रहा है कि बच्चे भी यहां आकर झूले झूल सकें। उनके परिसर में झूले भी लगवाएंगे जाएंगे।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.