पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
घोघरी गांव में गुरुवार की सुबह एक युवक ने पड़ोसी की पत्नी को गुटखा खिला दिया, जिससे नाराज होकर महिला के पति ने युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया है। सुल्तानगंज थाना के एएसआई बीबी तिवारी ने बताया घोघरी निवासी मुकेश सेन पुत्र निर्भय सेन 30 वर्ष ने गांव के खेमचंद चढ़ार की पत्नी को गुटखा खिला दिया था। जिसे देखकर खेमचंद चढ़ार ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे मुकेश सेन घायल हो गया। घायल को बेगमगंज अस्पताल भेजा है। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
एक व्यक्ति ने लगाई फांसी, कारण अज्ञात
ओबेदुल्लागंज | वार्ड क्रमांक 14 निवासी रमेश जायसवाल पिता गंगाराम जायसवाल उम्र 48 वर्ष का शव अपने ही घर में फांसी पर झूलते हुए मिला। प्रथम दृष्टा मृतक रमेश कुमार जायसवाल ने करीब 1 सप्ताह पूर्व अपने घर के दरवाजे बंद कर आत्महत्या की है। आसपास के लोगों द्वारा मृतक के घर से लगातार बदबू आने बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर रमेश जायसवाल के शव को अपने कब्जे में लिया और जांच प्रारंभ की।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां आपको कई सुअवसर प्रदान करने वाली हैं। इनका भरपूर सम्मान करें। कहीं पूंजी निवेश करने के लिए सोच रहे हैं तो तुरंत कर दीजिए। भाइयों अथवा निकट संबंधी के साथ कुछ लाभकारी योजना...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.