पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बुधवार रात अचानक तेज और ठंडी हवा चलने से गुरुवार सुबह 8.30 बजे रात के तापमान में 1 डिग्री और दिन के तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट हुई है। इसके चलते दिन का 29 डिग्री और रात का तापमान 12.5 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि तापमान में बड़ा बदलाव तो नहीं हुआ है, लेकिन हवा की गति तेज होने से रात के समय ठंड बढ़ जाती है। बीते दिनों हुई ओलावृष्टि से फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। इससे किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। इन दिनों रबी की फसलों में दाना बन रहा तो कुछ पकने के करीब ही आ गई है। जबकि किसान अभी तक फसलों में बहुत अधिक लागत लगा चुके हैं।
मौसम में आगे क्या: चार दिन मौसम साफ रहेगा
भोपाल मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के मुताबिक महाराष्ट्र में टर्फ लाइन बनी हुई है। वहीं हवा में भी कुछ नमी आ रही है। इसके चलते गुरुवार की रात को ही गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या ओले भी गिर सकते हैं। शुक्रवार की सुबह से आगामी चार दिनों के लिए मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.