पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
देवलापुर गांव के पास 19 फरवरी को हुई लूट और हत्या के प्रयास वाले मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस घटना को फरियादी ने ही एक लाख रुपए के लालच में आकर अपने परिचित साथियों की मदद से अंजाम दिया था। जिसने इन्हें एक लाख रुपए का लालच दिया था, वह तीन लोगों को फंसा कर जेल पहुंचाना चाहता था। यह षड़यंत्र उन पर ही भारी पड़ गया है। अंधेरे के कारण फरियादी की पत्नी के ही कमर में गोली लग गई। वह भोपाल में भर्ती है। षड़यंत्र रचने वाले आरोपी संजय बहरोलिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपने साथी की गिरफ्तारी की भनक लगने से घायल महिला बेनी बाई का पति रोहित अहिरवार अस्पताल से फरार हो गया है।
बलात्कार के मामले में जेल जाने वाले ने दिया था लालच: एएसपी अमृत मीणा ने बताया कि रोहित अहिरवार पूर्व में हत्या के अपराध में जेल जा चुका है। वहां उसका परिचय संजय बहरोलिया निवासी चांदा मऊ थाना नरयावली से हुआ था। संजय को गांव के हुकुम की पत्नी द्वारा दर्ज कराए गए बलात्कार के मामले में जेल में जाना पड़ा था। जेल से छूटने के बाद संजय ने रोहित के साथ मिलकर हुकुम, अनिरुद्ध, गुलटे को फंसाने का षड़यंत्र रचा। इसके लिए संजय ने रोहित को एक लाख रुपए देने का लालच दिया।
यह है मामला
बिलैया थाना खुरई निवासी रोहित अहिरवार अपनी पत्नी फरियादी बेनी बाई के साथ 19 फरवरी को देवलापुर में झाड़ फूंक करवाने के लिए आए थे। लौटते समय उनके साथ लूट की वारदात हुई। इस दौरान गोली बेनी बाई की कमर में लग गई, इस कारण उसे इलाज के लिए भोपाल भेजा गया। पुलिस की पूछताछ में बेनी बाई और रोहित ने लुटेरों के रूप में अनिरुद्ध, हुकुम व गुलटे का नाम लिया था। पुलिस ने महिला के बयान पर लूट और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.