• Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Raisen
  • Villagers Did Social Boycott Of Accused, Outrage Among Villagers Due To Three Days Old Incident In Deori

नटवा (बैल) का हत्यारा गिरफ्तार:ग्रामीणों ने किया आरोपी का सामाजिक बहिष्कार, देवरी में हुई तीन दिन पुरानी घटना से ग्रामीणों में आक्रोश

रायसेन2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम पंचायत मवई के गांव देवरी में तीन दिन पहले एक व्यक्ति ने एक नटवा(बैल) की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। ऐसा बताया जा रहा है कि नटवा(बैल) ने उक्त व्यक्ति के बेल पर हमला कर दिया था। इस बात से आक्रोशित होकर उसने नटवा(बैल) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। जब ग्रामीणों ने उसे कुल्हाड़ी से मारते देखा तो उन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया।

इसके बाद वह ग्रामीणों के आक्रोश से बचने के लिए घर में जाकर छिप गया था। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और उसे गिरफ्तार करके थाने ले आई थी। इस घटना के बाद गांव के लोगों ने पंचायत करके उस परिवार के लोगों का बहिष्कार कर दिया है।

इतना ही नहीं गांव के डोंडी पिटवाकर सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और इसके पश्चाताप के लिए नर्मदा स्नान के लिए बोला है। साथ ही कन्यापूजन के बाद ही उन्हें समाज में शामिल करने की चेतावानी दी गई है।

सुल्तानगंज थाना प्रभारी बीबी तिवारी ने बताया कि देवरी निवासी फरियादी राजू आदिवासी की रिपोर्ट पर राजा श्रीवास्तव पुत्र महेश श्रीवास्तव 36 वर्ष के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

सामाजिक बहिष्कार करना उचित नहीं

  • गोवंश की हत्या करने वाले व्यक्ति को कानून के अनुरूप सजा मिलेगी, लेकिन उसका या उसके परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया जाना उचित नहीं है। गांव के लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि किसी के साथ अन्याय भी न हो। -संगीता जायसवाल, उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग, रायसेन।
खबरें और भी हैं...