पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दिन और रात के तापमान में सोमवार के मुकाबले मंगलवार को करीब एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अब दोपहर के समय में धूप की चुभन से ग्रीष्म की शुरुआत के संकेत मिलने लगे हैं। मंगलवार को दिन व रात के तापमान में 18 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया। ऐसे में अब रात के समय पंखे चलाने की जरूरतें महसूस होने लगी है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में वातावरण शुष्क रहने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में स्थिरता आएगी, लेकिन हवा का रुख बदलते ही फिर से तापमान में उछाल आने लगेगा। इससे दिन में गर्मी का असर ज्यादा बढ़ेगा।
जलस्तर गिरेगा, सारंगपुर के कपिल सागर में बचा 2 माह का पानी
गर्मी आते ही जल स्रोतों में पानी की कमी आने लगी है। समय बीतने के साथ ही भूजल स्तर में भी तेजी से गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट गहरा सकता है। सारंगपुर की कालीसिंध नदी पर बने कपिल सागर बांध में महज 2 माह का पानी शेष रह गया है। अन्य निकायों में भी जल प्रदाय स्त्रोत सब जवाब देने लगे हैं।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.