राजगढ़ में खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। सोमवार को खाद न मिलने से नाराज किसानों ने राजगढ़ कलेक्ट्रेट के सामने जयपुर- जबलपुर हाइवे पर पत्थर रख कर चक्का जाम कर दिया। किसानों का कहना है कि उनको समय पर खाद नहीं मिल रही है। जिस वजह से किसान व्यापारियों से ब्लैक में खाद खरीदने को मजबूर हैं। जिसे लेकर उन्होंने हाइवे पर जाम लगा दिया। कुछ देर जाम लगा रहा। तहसीलदार मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसानों को समझाते हुए शाम तक खाद उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद किसानो ने चक्का जाम खत्म किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.