पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
क्षेत्र में पिछले दो दिनों से अचानक मौसम में बदलाव आया है। क्षेत्र में पिछले 7 दिनों से उत्तरी हवा की रफ्तार थमने के चलते दिन व रात का तापमान लगातार बढ़ रहा था लेकिन गुरुवार काे बादल छाए हल्की बौछारे भी गिरी थी। शनिवार काे बादल छंटने के साथ ही उत्तरी हवा की रफ्तार 8 किमी प्रतिघंटे से बढ़कर 14 किमी प्रतिघंटा हो गई। इसके चलते रात के तापमान में करीब पांच डिग्री की गिरावट हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में शीत लहर का असर कम होने के साथ ही तापमान में भी गिरावट हुई है। मौसम विभाग के आरएस गोयल के अनुसार शुक्रवार को दिन का तापमान 25 डिग्री था, जो शनिवार को आधा डिग्री की गिरावट के साथ 24.5 डिग्री पर आ पहुंचा। शुक्रवार को रात का तापमान 14 डिग्री था जो शनिवार को साढ़े 4 डिग्री गिरावट के साथ 9.4 डिग्री पर आ पहुंचा।
एक सप्ताह की स्थिति
दिन न्यूनतम अधिकतम
शनिवार 9.4 24.5
शुक्रवार 14.0 25.0
गुरूवार 14.6 28.8
बुधवार 9.6 28.3
मंगलवार 7.6 26.5
सोमवार 6.6 24.7
रविवार 5.5 23.3
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.