पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पुरानी रंजिश को लेकर नानोरी व दूधी गांव के कंजर समुदाय के दो पक्षों के बीच गुरुवार दोपहर हुए खूनी संघर्ष में एक पक्ष के के लाेगों ने दूसरे पक्ष के 9 लोगांे पर बंदूक, तलवार व लठ्ठ से हमला कर दिया। विवाद में दूधी गांव सभी 9 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। इनमें से तीन पिता-पुत्रों को सिर, पेट, हाथ व पैरों में गोली लगने से गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल राजगढ़ से इंदौर के लिए रेफर किया गया है। अन्य घायलाें का उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलने पर जिला अस्पताल में एडिशनल एसपी एसआर दंडोतिया पहुंचे और विवाद को लेकर घायलों से चर्चा की। घायलों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों गांवाें के कुछ लोगों के बीच बीते माह से पुराने विवाद को लेकर तनाव का माहौल था। इसी काे लेकर यह खूनी संघर्ष हाे गया। गोली लगने से घायल हुए मलखान पुत्र लक्ष्मीनारायण, सूरज पुत्र मलखान सिंह, अनिल पुत्र मलखान सिंह को इंदौर रेफर किया गया है। घायल ओमप्रकाश पुत्र बाबूलाल, अरविंद दूलीचंद निवासी दूधी व दीपक पुत्र चौहानसिंह, भारत पुत्र शिवराम दोनों निवासी छोटा बैरसिया का उपचार किया जा रहा है। घायल मलखान ने बताया कि पुराने विवाद मेें समझौता करने के लिए वह अपने साथियों के साथ दूधी से नानोरी गांव जा रहे थे। दोपहर करीब 3 बजे ननोनी गांव के बाहर ही दूसरे पक्ष के लोगों ने बड़ी संख्या में उन पर हमला कर दिया।
^पीड़ित पक्षों के बयान लिए लिए जा रहे हैं। प्राथमिक जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
–एसआर दंडोतिया, एएसपी राजगढ़।
चार लोगों ने ताबड़तोड़ 10 फायर किए
घायल ओमप्रकाश की मानें तो हमलावर पक्ष में 100 से अधिक लोगों ने हमला किया। इनमें से 4 लोगों ने बंदूकों से ताबड़तोड़ 10 से अधिक फायर किए, जिससे पांच लोग शरीर में अलग-अलग जगहों पर गोली व छर्रे लगने से गंभीर घायल हो गए। वहीं चार अन्य भी चोट लगने से घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। देर शाम तक पुलिस पीड़ित पक्ष के बयान लेकर केस दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.