पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्रदेश में लगातार बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं के विरोध में शनिवार को युवक कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री नरोत्तम मिश्रा के पुतले की अर्थी निकालकर जगात चौराहे पर अर्थी का दहन किया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने पीपल चौराहे पर बैठक कर धरना प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमंत चौहान, उपाध्यक्ष अमन अरोरा, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम दांगी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र यादव, प्रदेश युकां प्रभारी शेषनारायण ओझा, विष्णु खटाना, राजेश सोलंकी कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने धरना के बाद जुलूस निकाला। पुलिस को चकमा देते हुए जुलूस में नीम चौराहे से अर्थी को शामिल कर नारेबाजी करते हुए जगत चौराहे पर पहुंचा और पुतले में आग लगा दी।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.