पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
क्षेत्र की पर्यावरणीय और पुरातात्विक पहचान को उभारने में जुटे स्थानीय युवाओं के समूह जंगल सेवा दल ने शनिवार को बड़ी सफलता हासिल की। कोटरा- विहार के जंगलों में उन्होंने लगभग 600 साल पहले खंडित हुई जैन तीर्थंकर की प्रतिमा का सिर खोज निकाला। सिर का ऊपरी हिस्सा भी क्षतिग्रस्त है। यह एक खाई में पड़ा हुआ मिला। युवाओं ने इसके लिए अभियान शुरू किया है। पहले ही दिन उन्हें सफलता मिली।
अब प्रतिमा पर सिर को स्थापित करने की योजना भी बनाई जा रही है। अभियान में जंगल सेवादल के लिखित शुक्ला, राम गुप्ता और मिलन त्रिवेदी, स्थानीय ग्रामीण बाबूलाल, मूलचंद और भोलाराम भी शामिल हुए।
मध्यकालीन आक्रमण में खंडित की गई थी प्रतिमा : माना जाता है कि जिस प्रतिमा को स्थानीय लोग धींग देव कहते हैं वह जैन तीर्थंकर ऋषभदेव महाराज की है। लगभग 600 साल पहले मध्यकालीन आक्रमण में कोटरा विहार क्षेत्र की सनातन, बौद्ध और जैन संस्कृतियों से जुड़ी हुई स्थापत्य और वास्तु संपदा को तोड़ा गया था।
शैल चित्रों की गुफाओं में पहुंचने रास्ते बनाएंगे
जंगल सेवादल का अभियान आगे भी जारी रहेगा। वे क्षेत्र की गुफाओं तक पहुंचने के लिए रास्ते भी साफ करेंगे। इन गुफाओं में 40 हजार साल पुराने तक शैल चित्र बने हुए हैं। इनके संरक्षण की लंबे समय से मांग की जा रही है।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.