पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खाताखेड़ी गांव के खेत पर बने खलिहान में आग लगने से मसूर की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रकरण की विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव के विनोद पुत्र बाबूलाल पाटीदार के कंडेली के खेत पर मसूर की फसल को काटकर खलिहान में एकत्रित कर ली थी। इसके लिए देर शाम तक परिजन फसल को एकत्रित करने में लगे। इसके बाद वह घर आ गए। इसी दौरान रात करीब 9 बजे परिजनों को फोन लगाकर आसपास के लोगों ने बताया कि उनके खलिहान में आग लग गई है। सूचना पर खाताखेड़ी से परिजन खलिहान पहुंचे। तब तक फसल जलकर राख हो गई थी। पीड़ित विनोद पाटीदार ने बताया कि खेत में 3 बीघा की मसूर की फसल थ्रेसिंग के लिए रखी थी। इसी बीच आगजनी में फसल जलकर राख हो गई, इससे करीब 50 से 60 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.