पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
स्वामी विवेकानंद की जयंती मंगलवार को युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर मुख्यालय पर डाइट परिसर में सांसद रोडमल नागर ने वाटिका का लोकार्पण कर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया।
काेविड-19 के संक्रमण से बचाव के चलते जिले में इस बार सामूहिक सूर्य नमस्कार के आयोजन नहीं हुए। इस बार सूर्य नमस्कार घराें में ही ऑनलाइन एवं रेडियाे संदेश के आधार पर किया जाना था। इसे स्वैच्छिक रखा गया था। ऐसे में कई छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों के सदस्याें, शिक्षकों सहित जनप्रतिनिधियों ने घरों में ही सूर्य नमस्कार में भाग लिया।
सुबह 9 बजे से 9.45 तक रेडियाे पर हुआ प्रसारण : एक संकेत पर सूर्य नमस्कार व प्राणायाम के लिए रेडियो पर सुबह 9 बजे से 9.45 बजे तक कार्यक्रम प्रसारित किया गया। घरों में कितने विद्यार्थियों व शिक्षकों ने सूर्य नमस्कार किया, इसकी जानकारी शिक्षा विभाग हासिल नहीं कर सका। डीईओ बीएस बिसौरिया के अनुसार घरों से डाटा एकत्र नहीं किया जा सका है।
तीन महापुरुषों के नाम बनाई वाटिका : डाइट परिसर में स्वामी विवेकानंद, अटल बिहारी वाजपेयी एवं डॉ. राधाकृष्णन के नाम वाटिकाएं तैयार की गई थी। मंगलवार को सांसद नागर, कलेक्टर नीरजकुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलबर यादव, डीईओ बसोरिया आदि ने वाटिका का लोकार्पण कर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया।
पॉजिटिव- आज कई प्रकार की गतिविधियां में व्यस्तता रहेगी। साथ ही सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। आप किसी विशेष प्रयोजन को हासिल करने में समर्थ रहेंगे। तथा लोग आपकी योग्यता के कायल हो जाएंगे। कोई रुकी हुई पेमेंट...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.