पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उधार लेकर सरकारी स्कूलों का रंगरोगन करा चुके शिक्षकों को अब राज्य शिक्षा केंद्र ने पौधारोपण के लिए आदेश जारी किया है। यह कार्य शिक्षकों को जन सहयोग से या स्वयं के व्यय पर करना है। इस आदेश के तहत प्राथमिक स्कूल परिसरों में पांच व माध्यमिक स्कूल परिसरों में आठ पौधे रोपकर उनकी सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड की व्यवस्था की जाना है। शिक्षा सत्र 2020-21 की शाला ग्रांट की राशि स्कूलों के खातों में अब तक नहीं आई है। ऐसे में शाला प्रभारियों ने अपने स्तर पर रुपए जुटाकर या उधारी के पैसों से दीपावली के बाद स्कूलों का रंगरोगन कराया था। अब उन्हें अगले सप्ताह तक परिसर में पौधरोपण करना है।
2102 स्कूलों को नहीं मिली शाला अनुदान की राशि
जिले के 2102 प्राथमिक स्कूलों को वर्ष 2020-21 की शाला अनुदान की राशि अब तक नहीं मिली है। कम से कम 12 हजार 500 से लेकर 1 लाख रुपए तक मिलने वाली इस राशि से स्कूलों में वर्ष भर के आयोजन, स्टेशनरी, रंगाई-पुताई, मेंटनेंस व अन्य कार्य करने होते हैं। ग्रांट की राशि स्कूल में दर्ज बच्चों के आधार पर तय होती है। 1 से 14 बच्चों वाले स्कूलों को 12 हजार 500, 15 से 100 तक की संख्या वाले स्कूलों को 25 हजार, 101 से 250 बच्चों वाले स्कूलों को 50 हजार व 251 से 1000 बच्चों वाले स्कूलों को शासन से सालाना 1 लाख रुपए मिलते हैं। जिले के इन स्कूलों को बीते सत्र 2019-20 की इस राशि का 25 प्रतिशत हिस्सा नहीं मिला था। इसलिए दिक्कत हो रही है।
पौधों की सुरक्षा शिक्षकों और बच्चों की जिम्मेदारी
पर्यावरण के प्रति विद्यार्थियों में चेतना जागृत करने के लिए राशिकें ने पौधरोपण के निर्देश दिए हैं। कार्यालय समय में शिक्षकों व बाल कैबिनेट के पदाधिकारियों को पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी जाना है।
^शाला ग्रांट की राशि अभी शासन से नहीं मिली है। दीपावली के बाद जिले के सभी सरकारी स्कूलों की पुताई हो चुकी है। यह कार्य अभी शाला प्रभारियों ने अपने स्तर पर करवाया है। राशि आने पर समायोजन हो जाएगा। इसके अलावा जनसहयोग से प्राथमिक स्कूलों में 5 व माध्यमिक स्कूलों में 8 पौधे लगाना है। सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड लगाने के भी निर्देश मिले हैं। यह कार्य अगले सप्ताह तक पूरा हो जाएगा।
– वीएस राठौर, डीपीसी राजगढ़।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.