ढाई दिनों का उपवास खोलने देवास के अमेली गनौरा गांव की महिलाएं मंगलवार को रूजनखेड़ी स्थित भीलट देवधाम गई थी। जहां से वे दर्शन करके देर शाम 7 बजे अपने घर वापस लौट रही थीं। इसी दौरान बोरखेड़ा के पास ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। जिससे ट्राली में सवार दो दर्जन से अधिक महिलाएं और बच्चे घायल हो गए। घटना के तत्काल बाद पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस और 100 डायल से भी घायलों को सिविल अस्पताल लेकर आई। जहां सभी का घायल महिलाओं का प्राथमिक इलाज किया गया। इनमें से 9 महिलाओं को भोपाल रैफर कर दिया गया है। जिनमें तीन महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।
डॉक्टर के अनुसार इनमें से कई महिलाओं को फैक्चर है। अगहन माह के उजाले पखवाड़े के दूसरे मंगलवार को क्षेत्र के धार्मिक स्थल रूजनखेड़ी भिलट-भान देव स्थान पर हजारों की संख्या में महिलाएं ढाई दिनों के उपवास को पूरा करने के लिए गई थीं। मान्यता है कि यह व्रत महिलाओं के द्वारा अपने परिवार की सुख, समृद्धि और सभी की लंबी आयु के लिए व्रत रखा जाता है।
व्रत पूरा करके वे लौट रही थीं। इस दौरान शाम 7 बजे बोरखेड़ा के पास ट्रैक्टर का हिच अचानक से टूट गया। जिससे ट्राली टैक्टर से अलग होकर पलट गई। इस घटना में ट्राली में सवार दो दर्जन से अधिक महिलाएं और बच्चें घायल हो गई हैं। घटना कैसे हुई, यह महिलाएं भी नहीं समझ सकी। रास्ते से निकल रहे राहगीरों ने जब ट्राली को पलटते देखा तो मदद के लिए दौड़ लगाई। वहीं इसकी सूचना तत्काल 100 डायल को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद लेकर सभी घायल महिलाओं को सिविल अस्पताल नसरुल्लागंज भर्ती कराया। जहां सभी महिलाओं का इलाज शुरु किया गया। घटना में गंभीर रूप से घायल 9 महिलाओं को अस्पताल प्रबंधन ने भोपाल रैफर किया। जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.