पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
राजस्थान से आ रही गर्म हवा का असर गुरुवार को दिखाई दिया। तेज गर्मी से हर कोई परेशान नजर आया। स्थिति यह थी कि गुरुवार को सीजन का सबसे गर्म दिन और सबसे गर्म रात रही। दिन का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 1.8 और न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग की मानें तो अब फिर से मौसम बदलेगा। हवा की दिशा बदलने से बादल छाएंगे। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
पिछले एक महीने से मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है। ऐसे में गुरुवार को सबसे ज्यादा गर्मी रही। अधिकतम तापमान 40.5 और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सीजन का सबसे अधिक तापमान है। जबकि एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 38.7 और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आरएके कॉलेज स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र सिंह तोमर ने बताया कि अब तक हवा दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम से चल रही थी। अब हवा का रुख बदलेगा। अगले 24 घंटे में हवा का रुख पूर्व और उत्तर-पूर्व हो जाएगा। ऐसे में हवा की नमी की मात्रा बढ़ेगी।
पॉजिटिव- कुछ रचनात्मक तथा सामाजिक कार्यों में आपका अधिकतर समय व्यतीत होगा। मीडिया तथा संपर्क सूत्रों संबंधी गतिविधियों में अपना विशेष ध्यान केंद्रित रखें, आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती हैं। अनुभव...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.