पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जनवरी के आखिरी सप्ताह में सीजन की सबसे तेज ठंड पड़ी। स्थिति यह थी कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात सीजन की सबसे ठंडी रात रही। तापमान 0.7 डिग्री की गिरावट के साथ 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीजन में इससे पहले इतनी तेज ठंड कभी नहीं पड़ी। स्थिति यह थी कि खेतों में ओस की बूंदें तो जम गई, साथ ही घर के बाहर खड़ी गाड़ियों पर भी बर्फ की पर्त सी जम गई। हालांकि शनिवार को सुबह 9 बजे से ही हवा का रुख बदलकर पूर्वी हो गया। जिससे पिछले 24 घंटे के अंतराल में दिन के तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई। ऐसे में शनिवार को जहां रात का पारा 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, वहीं दिन का पारा 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। मौसम विभाग का मानना है कि अब तापमान में बढ़ोत्तरी होगी, लेकिन घना कोहरा बन सकता है। पिछले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट हुई है। मौसम विभाग के रिकार्ड पर नजर डालें तो 23 जनवरी को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गयाथा। इसके बाद धीरे-धीर तापमान में गिरावट बढ़ती गई। शनिवार को तो स्थिति यह आ गई कि न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री तक पहुंच गया।
ठंड का एक दौर और बाकी
जनवरी महीने के आखिरी में कड़ाके की ठंड के बाद भले ही अब तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही हो, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सर्दी की अब विदाई हो गई है। मौसम वैज्ञानिक फरवरी महीने के दूसरे सप्ताह में भी ठंड का एक और दौर आने की बात कह रहे हैं। हालांकि फरवरी में ठंड का जो दौर आएगा उसमें इतनी अधिक सर्दी नहीं पड़ेगी।
इतनी ठंड की जम गई ओस
शनिवार को इतनी अधिक ठंड थी कि ओस भी जम गई। सुबह के समय खेतों की मेढ़ स्थित घांस पर बर्फ की चादर सी बिछी नजर आई। यही नहीं शहर में बाहर खुले में खड़ी गाड़ियों पर भी ओस से बर्फ की पर्त सी जमी नजर आ रही थी। धूप का असर अधिक होने के बाद यह बर्फ पिघली।
इस तरह लुढ़का तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
23 जनवरी 29.2 13.0
24 जनवरी 26.5 10.2
25 जनवरी 26.5 9.0
26 जनवरी 25.5 7.5
27 जनवरी 24.5 6.5
28 जनवरी 22.5 5.0
29 जनवरी 22.5 3.2
30 जनवरी 25.5 2.5
अभी फसलों को नुकसान नहीं : डॉ. तोमर के अनुसार तापमान धीरे-धीरे कम हुआ है। इसलिए अभी फसलों को नुकसान नहीं हुआ है। इसके साथ ही अब तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।
Sponsored By
पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम भी बन सकता है। बच्चों की शिक्षा व कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी संपन...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.