सीहोर में शुक्रवार को कोरोना महामारी ने एक की जान ले ली। एक दिन ही पहले अस्पताल में भर्ती हुए बुजुर्ग की रिपोर्ट शुक्रवार शाम को पॉजिटिव आई। करीब 7 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को दो कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले हैं। इनमें छिदगांव मोजी गांव का युवक और श्यामपुर विकासखंड के बुजुर्ग शामिल हैं।
जिले में 5 नवंबर के बाद 5 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव मिला और एक दिन छोड़कर शुक्रवार को दो पॉजीटिव मिले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लगातार तीसरे साल कोरोना की दस्तक जिले में हो गई है और इसकी रफ्तार भी काफी तेज है, क्योंकि 48 घंटे में केस की रफ्तार दोगुनी हो गई है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 3 हो गई।
खबर का असर
जिले में कोरोना की जांच सैंपल शासन और कलेक्टर के आदेश के बाद भी कम लिए जाने की जानकारी लगातार सामने आ रही थी। जनवरी के सप्ताह में पहली बार शुक्रवार को 1026 सैंपल लिए गए हैं, यह पहली बार हुआ है।।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.