पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहर में सवारियों को ढोने के लिए लोडिंग ऑटो और मैजिक वाहन चलते हैं। इन वाहनों की फिटनेस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हालत यह है कि बिना फिटनेस के ली सड़कों पर दौड़ रहे मैजिक वाहनों में सवारी भी ठूस-ठूस कर भरी जा रही है। ओवर लोडिंग सवारियों के के कारण कभी भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लेकिन इस ओर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है। वहीं इन वाहनों में सवारियों से मनमाना किराया भी वसूला जा रहा है। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
शहर से ग्रामीण क्षेत्रों में सवारियों को लाने ले जाने का काम कर रहे मैजिक वाहनों की अंधी रफ्तार पर किसी का ध्यान नहीं है। मैजिक वाहन शहर के नदी चौराहा और बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में खड़े रहते हैं। यहां से क्षेत्र के अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों में सवारी ढोने का काम निरंतर जारी है। इन वाहनों के फिटनेस की जांच पिछले कई दिनों से नहीं की गई है। वहीं परिवहन विभाग की गाइडलाइन के अनुरूप सड़कों पर यह वाहन नहीं चल रहे हैं। इतना ही नहीं इन मैजिक वाहनों में सवारियों को क्षमता से अधिक भरा जा रहा है। मैजिक वाहनों में भी लोगों ठूस-ठूस कर भरा जा रहा है। ऐसे में ओवर लोडिंग के दौरान कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
की जाएगी कार्रवाई
^समय-समय पर बसों, मैजिक वाहनों की फिटनेस जांच की जाती है। ओवरलोडिंग न करने के लिए उन्हें सख्त हिदायत दी गई है। इसके बाद भी यदि कोई वाहन से ओवर लोडिंग कर सवारी ढोई जा रही है तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
रितेश तिवारी, आरटीओ
अफसरों की लापरवाही से बने ऐसे हालात
जांच नहीं होने से दौड़ रहीं अनफिट और खटारा बसें
शहर के बस स्टैंड से कुछ बसों को छोड़ दिया जाए तो कई बसों के फिटनेस की जांच भी समय पर नहीं हो पा रही है। इन बसों की हालत अंदर से बहुत खराब है। इन बसों में यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त सीट, खिड़की के सीसे ठीक नहीं है। वहीं कई बसों में हार्न व लाइट भी नहीं जल पाती है। इसके अलावा भी कंडम हो रही बसों का संचालन हो रहा है। लेकिन इस ओर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है।
सीवन नदी चौराहे पर यात्रियों के बैठने की नहीं है सुविधा
शहर में नदी चौराहा पर हर बस व मैजिक का स्टॉप बना हुआ है। यहां पर बसें व मैजिक वाहन सवारियों के लिए खड़े होते हैं। वहीं बसों के इंतजार में भी बड़ी संख्या में यात्रीगण सीवन नदी चौराहा पर इंतजार करते हुए देखे जा सकते हैं। लेकिन इस अस्थाई स्टॉप पर यात्रियों के खड़े होने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। इतना ही नहीं यहां पर छाया भी उपलब्ध नहीं है। गर्मी के दिनों में यात्रियों को नदी चौराहा पर बसों व मैजिक के इंतजार में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
नियम तोड़ने वालों पर नहीं की जा रही कोई कार्रवाई
शहर से बस, मैजिक और लोडिंग ऑटो में यात्रियों को ठूस-ठूस कर बैठाया जाता है। यात्रीगण अपनी जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। जबकि नियमानुसार उनसे पूरा किराया वसूलने के बाद उन्हें सीट भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इसके कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यात्रीगण मैजिकों में भी एक सीट पर दो से तीन लोग बैठकर सफर करते हुए दिखाई दे सकते हैं। यह प्रक्रिया
सतत जारी है।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.