पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पंचम वाहिनी एसएसबी के जवान विनोद पंवार का सेना के नियमानुसार अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले पार्थिव को फूलों से सजी मिलिट्री गाड़ी से नगर में भ्रमण कराया गया। इसके बाद श्मशान घाट पर पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। रविवार को सुबह जैसे ही पंचम वाहिनी एसएसबी में तैनात प्रधान आरक्षक विनोद पंवार का शव इछावर पहुंचा तो उनके दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। शव वाहन नगर के मुख्य मार्गों से डीजे की धुन पर राष्ट्रीय गीत के साथ निकाला। नगर वासियों ने वीर सपूत को पुष्प वर्षा कर अंतिम विदाई दी। 1 घंटे के बाद शव सैनिक के घर पहुंचा। यहां उसके परिजनों ने अंतिम दर्शन किए। यहां से शव को श्मशान घाट ले जाया गया। जहां उत्तराखंड से आए पंचम वाहिनी के सैनिकों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
25 को ड्यूटी पर गए थे
दीपावली की छुट्टी पर आए नगर के जनपद रोड स्थित सैनिक विनोद पंवार पुत्र सुरेश पंवार छुट्टी बिताने के बाद 25 नवंबर को ड्यूटी पर चंपावत उत्तराखंड गए थे। वहीं शुक्रवार के दिन उनका शव एसएसबी परिसर में ही खून से लथपथ मिला था। इस संबंध में एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि विनोद पंवार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु की जांच के लिए चार टीमें गठित कर दी गई है। जो सभी एंगल से पड़ताल करेंगी।
पत्नी और 6 वर्षीय बेटी को छोड़ गए: प्रधान आरक्षक विनोद पंवार के परिवार ने यह सोचा भी नहीं था की हंसी खुशी त्योहार मनाकर जा रहा उनका बेटा उनसे आखिरी विदाई ले रहा है।विनोद पत्नी पिंकी पंवार का रो-रो कर बुरा हाल है। तो 6 वर्ष की बेटी माही को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि क्या हो रहा है।
पॉजिटिव- जिस काम के लिए आप पिछले कुछ समय से प्रयासरत थे, उस कार्य के लिए कोई उचित संपर्क मिल जाएगा। बातचीत के माध्यम से आप कई मसलों का हल व समाधान खोज लेंगे। किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.