राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सेवा भारती द्वारा बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को राशन की किट उपलब्ध कराई जा रही है। इस क्रम में रविवार को एक दर्जन से अधिक संघ के कार्यकर्ताओं ने शहर के अनेक वार्डों में राशन किट का वितरण किया। संगठन सेवा भारती की ओर से यह मुहिम शुरू की है। इसमें दाल, चावल, आटा, तेल शामिल है। इसके लिए लाभार्थियों का चयन मोहल्लेवार किया जा रहा है।
किट वितरण के लिए बाकायदा सूची तैयार की जा रही है। इसमें वे लोग शामिल होंगे जो आर्थिक रूप से अति पिछड़े हैं और नित्य की कमाई पर निर्भर हैं। जनता कर्फ्यू में उन लोगों के सामने सबसे बड़ा संकट खड़ा हो गया है जो रोजाना की कमाई पर निर्भर है। मसलन वाहन चालक, ठेला वाले सरीखे तमाम लोग हैं जिनकी निर्भरता रोजाना की कमाई पर निर्भर है।
ऐसे में लोगों के सामने रोजी-रोटी का भी संकट खड़ा हो गया है, इसलिए सेवा भारती ने अब राशन किट वितरित करने का निर्णय लिया है। माना जा रहा है कि एक दो दिन में बड़ी संख्या में राशन किट का वितरण किया जाएगा। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सेवा भारती को रिलायंस फाउंडेशन की ओर से राशन किट उपलब्ध कराए गए थे जिनके वितरण का क्रम शहर के एक दर्जन बस्तियों में किया जाना है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.