पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
चांदी के आगे अब सोने की चमक फीकी पड़ने लगी है। पिछले छह महीने में सोने के भाव 57,800 रुपए प्रति दस ग्राम से गिरकर 47,000 रुपए प्रति दस ग्राम के आसपास पहुंच गए हैं। यानी आठ महीने में सोना दस हजार रुपए प्रति दस ग्राम तक सस्ता हुआ है।
वहीं यदि चांदी की बात करें तो चांदी में उतनी गिरावट नहीं आई है और चांदी के भाव आज आठ महीने पहले के भावों के आसपास ही बने हुए हैं। बाजार के जानकारों के मुताबिक चांदी के भाव में आगे भी तेजी बनी रहेगी और चांदी आगे भी अच्छा रिटर्न देगी।
आठ महीने पहले 7 अगस्त 2020 को सोने के भाव 57,800 रुपए प्रति दस ग्राम थे। वहीं अब 47,000 रुपए प्रति दस ग्राम के आसपास है। वहीं चांदी के भाव 68700 रुपए प्रति किलो थे। आज भी भाव 68,500 रुपए प्रतिकिलो के आसपास बने हुए हैं।
चांदी में इसलिए बढ़ोतरी
मार्च के बाद और बढ़ सकते हैं दाम
सराफा व्यापारी सतीश सोनी ने बताया कि चांदमें फिर से निवेश कर सकते हैं। मार्च के बाद भाव और बढ़ने की संभावना है।
सोने से दोगुना रिटर्न
सालभर में चांदी ने सोने से दोगुना ज्यादा रिटर्न दिया है। सालभर पहले जनवरी 2020 में चांदी के भाव 50 हजार रुपए प्रतिकिलो थे। अब 68,500 रुपए प्रतिकिलो है। यानी चांदी के भाव सालभर में 37 फीसदी तक बढ़े हैं। वहीं सोने की बात करें तो जनवरी 2020 में इसके भाव 40,700 रुपए प्रति दस ग्राम थे। वहीं अब भाव 47,000 रुपए प्रति दस ग्राम है। यानी सोने ने करीब 15.47 फीसदी का रिटर्न दिया है। यानी चांदी में निवेश करने वालों को सोने की तुलना में ज्यादा रिटर्न मिला है।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.