पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शनिवार को दिन में रिमझिम बारिश से अचानक दिन के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। यही नहीं शुक्रवार-शनिवार की रात इस सीजन की सबसे गर्म रात रही। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी 48 घंटे और ऐसा ही मौसम रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले तीन दिनों से तेज गर्मी पड़ रही थी। एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.2 और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। रात का पारा सामान्य से 8 डिग्री अधिक : जिले में इन दिनों तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8 डिग्री अधिक है।
48 घंटे और बारिश
मौसम विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र सिंह तोमर ने बताया कि अभी 48 घंटे और पश्चिमी विक्षोभ का असर बना रहेगा। इस दौरान हल्की बारिश होती रहेगी। इसके बाद तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि मकर संक्रांति के समय न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के करीब रहेगा।
पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर और परिस्थितियां आपके लिए लाभ का मार्ग खोल रही हैं। सिर्फ अत्यधिक मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। आप अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर घर और समाज में संभावित स्थान प्राप्त करेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.