पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिले में 13 गोशालाओं का संचालन हो रहा है। यहां हर गोशाला में 100 या उससे अधिक गायों को रखा गया है जिनकी देखरेख संबंधित ग्राम पंचायत के स्व. सहायता समूहों से कराई जा रही है। इसके लिए उन्हें प्रति पशु के मान से 20 रुपए प्रतिदिन दिया जाता है लेकिन यह राशि 8 माह से स्व. सहायता समूह को नहीं मिली है। महिलाएं गांवों के सहयोग से ही गायों को भूसा, दाना सहित अन्य सामग्री लेकर खिला रही हैं।
बिजली का बिल बकाया होने पर कंपनी काटेगी कनेक्शन
बिलकिसगज स्व. सहायता समूहों की महिलाओं को गोशाला संचालन के लिए राशि नहीं मिली है। इससे किसानों को भूसे की राशि देना है। वहीं बिजली कंपनी का बिल बकाया होने पर कंपनी कनेक्शन काटने की तैयारी कर रही है। भाऊखेड़ी समूह की महिलाओं का कहना है कि गांव के लोगों ने भूसा एकत्रित कर दिया है। अभी गायों को भरपेट खाना, दाना नहीं मिल पा रहा है।
बजट के लिए शासन को भेज चुके हैं हम प्रस्ताव
गोशालाओं के संचालन का काम स्व. सहायता समूहों को दिया गया है। उन्हें प्रति पशु 20 रुपए के मान से प्रतिदिन दिया जाता है। अभी शासन से राशि प्राप्त नहीं हुई है। दो बार शासन को डिमांड राशि भेजी जा चुकी है। जैसे ही आती है स्व. सहायता समूहों को उपलब्ध कराई जाएगी। बिजली कंपनी से बात की जाएगी। -आरएस बघेल, उप संचालक पशु चिकित्सालय
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.