नया बस स्टैंड पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का पुतला दहन करने वाले 28 कांग्रेसियों पर सिरोंज पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। बुधवार दोपहर में युवा कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह पर प्रकरण दर्ज होने और गलत टिप्पणी होने से नाराज युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष असगर खान के नेतृत्व में नया बस स्टैंड पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का पुतला जलाया था।
युवा कांग्रेसियों ने इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की। इस आयोजन को लेकर कांग्रेसजनों ने प्रशासन से किसी भी तरह की अनुमति नहीं ली थी। इसी को लेकर प्रशासनिक स्तर पर शाम तक गहमागहमी रही। रात होते-होते पुलिस ने 28 कांग्रेसियों पर प्रकरण दर्ज कर दिया। इनमें युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष के साथ ही ब्लाक कांग्रेस के अनेक नेता और पदाधिकारी शामिल है।
इन पर मामला दर्ज
टीआई गिरीश दुबे ने बताया कि मामले अतीक मंसूरी, नरेन्द्र पाटीदार, सुशीला वंशकार, राजेश सहेले, सुरेश यादव, अर्जुन राजपूत, सुरेन्द्र रघुवंशी, रजत गौड़, अशोक त्यागी, अंसार खांन, राकेश शर्मा, गगनेन्द्र रघुवंशी, रामदयाल विश्वकर्मा,. सादिक कुरैशी, अंकित भार्गव, सुभान गौरी, विपिन शर्मा, विल्किस जहां सैफ गौरी, रामेश्वर धाकड़, आसिमदाद, राशिक खांन, छोटू धाकड़, अशफाक खांन, साजिद खांन, असगर खान और मनफूल कुशवाह पर प्रकरण दर्ज किया गया है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.