बुधवार की दोपहर 2 बजे पुतले को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी देर तक तक आंख मिचौली का खेल चलता रहा। आखिर पुलिस ने जलाने से पहले पुतला तार-तार कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में भोपाल प्रदर्शन के दौरान पुलिस रवैया के विरोध में युवा कांग्रेस ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का पुतला दहन करने की तैयारी की थी।
जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता जय स्तंभ चौक पर इकट्ठा हुए। नारेबाजी शुरू की। पुलिस ने उनको चारों तरफ से घेर लिया। दूसरी तरफ से जैसे ही कार्यकर्ता पुतला लेकर आए। पुलिस ने छीनने की कोशिश की। कार्यकर्ता पुतला लेकर भागे। टी आई और पुलिसकर्मियों ने पीछा किया। उसे छुड़ाया। इस छीना झपटी में पुतला तार-तार हो गया।
प्रदेश सरकार के गलत फैसले का विरोध
युवा कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं के बीच लुका छुपी खेल काफी देर तक चलता रहा। पुलिस एक पुतला छीन कर नष्ट कर दिया। तो बाद में फिर से दूसरा पुतला ले आए जब तक पुलिस को भनक लगती उसे फूंक दिया। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सौरभ दुबे एवं कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष नमन दुबे का आरोप सरकार के गलत फैसला का विरोध करना।
प्रदेश में दूभर हो गया है। प्रदर्शन को दबाने के लिए सरकार पुलिस का उपयोग कर रही है। जो प्रजातंत्र में स्वतंत्र अभिव्यक्ति का हनन है। लेकिन परिणाम जो भी हो युवा कांग्रेस ऐसे ही सरकार की दमनकारी नीतियों का खुला विरोध करेगी। उन्होंने सरकार से डीआईजी को बर्खास्त करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान जितेंद्र दुबे, सुमित पटेल, विनायक दुबे, जितेंद्र प्रजापति, पारस जैन, नयन शर्मा आदि शामिल थे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.