पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रात के पारे ने फिर से छलांग लगा दी और यह सामान्य से 6 डिग्री तक पहुंच गया। दिन की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई। सुबह साढ़े 9 बजे तक भी सूर्य की तेजी देखने को नहीं मिली। बुधवार को जो न्यूनतम पारा 13.5 डिग्री था, वह गुरुवार को 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। रात का पारा 3.5 डिग्री बढ़ा है। जानकारी के अनुसार 8 साल बाद ऐसी स्थिति बनी है कि जनवरी के पहले सप्ताह में पारा 17 डिग्री पहुंचा है। इससे पहले साल 2013 में भी 7 जनवरी में रात का पारा 16 डिग्री दर्ज किया गया था। अरब सागर से आ रही नमी कम होने पर दो दिन ऐसा ही पारा रहेगा, लेकिन 9 जनवरी से फिर बादल छाने के आसार
हैं। कारण यह कि पाकिस्तान तरफ से आ रहा पश्चिमी विक्षोभ
प्रदेश में सक्रिय होगा। इसकी वजह से बादल छाएंगे। वहीं गुरुवार को गंजबासौछा में सुबह 9 बजे तक कोहरा छाया रहा।
गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है। इधर, एक दशक में ऐसा पहली बार है, जब नए साल के शुरुआती सभी दिन न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड हो रहा। इन दिनों न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच रहता है। जनवरी के 7 दिन तापमान सामान्य से अधिक रहा। एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। 15 जनवरी तक तापमान सामान्य से अधिक ही रहेगा। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक जाने के आसार हैं।
हो सकती है हल्की बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक 8 जनवरी के बाद गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कहीं-कहीं मध्यम से लेकर घना कोहरा भी छा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार हवा दक्षिण से उत्तर की ओर आ रही हैं। इस कारण दिन में गर्मी बढ़ी है।
पिछले एक सप्ताह ऐसा रहा रात का तापमान
दिनांक रात का पारा
01 जनवरी 10.5
02 जनवरी 11.5
03 जनवरी 13.8
04 जनवरी 16.5
05 जनवरी 16.0
06 जनवरी 13.5
07 जनवरी 17.0
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.