पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अयोध्या में बनने वाले श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए पूरे जिले में राशि संग्रह का काम चल रहा है। श्रीराम निर्माण की सहायतार्थ निधि संकलन कार्य के लिए गुरुवार को संकलन समिति से जुड़े पदाधिकारी डंडापुरा स्थित किन्नर गुरु रत्ना नायक के पास पहुंचे। पदाधिकारियों ने मंदिर निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के नाम राशि मांगी। इस बात पर किन्नर गुरु रत्ना नायक का कहना था कि मैं और हमारे किन्नर समाज के लोग तो इस शहर के लोगों पर ही निर्भर हैं। हमारे पास जो भी है शहर के लोगों का है। इसलिए हम कितनी राशि दें ये हमारी तरफ से बताना शहर के लोगों के साथ नाइंसाफी होगी।
किन्नर गुरू ने कहा-जितनी चाहो, उतनी राशि चेक में भर लो
किन्नर गुरु ने कहा कि ये चेक बुक आपको को सौंप देती हूं। आपको जितनी राशि चेक में लिखना हो लिख लीजिए। पहले तो समिति के लोग ये सुनकर हैरान रह गए। संकलन समिति से जुड़े भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जादौन, गोविंदसिंह बघेल, चंद्रभानसिंह बघेल, दिनेश शर्मा, पूर्व नपाध्यक्ष मुकेश टंडन, व्यापार महासंघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश जैन, गोपाल खत्री, नरोत्तम सोनी इस मौके पर मौजूद थे। पदाधिकारी बोले कि आप जितना बोलो उतना लिखेंगे। यह सुनने के बाद किन्नर गुरु का कहना था कि यह तो हमारा सौभाग्य है कि श्रीराम मंदिर का निर्माण हमारे सामने हो रहा है। हम तो मंदिर निर्माण की चर्चा सुनते बचपन से ही आ रहे हैं लेकिन हमारे पास मौका है। इसलिए धर्म और दान के इस मौके को छोड़ना नहीं चाहते। इसके बाद समिति के सदस्यों ने 5 लाख 51 हजार रुपए की राशि चेक पर अंकित की। किन्नर गुरु का कहना था कि हमारे पास जो भी है सब शहर के लोगों का है। शहर के लोग जो भी हमें शगुन में देते हैं हम उसे शहर के लोगों की तरफ से मंदिर निर्माण के लिए समर्पित करते हैं।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.