पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कालिदास बांध में पानी खत्म होने से शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। पानी की किल्लत दूर करने के लिए नपा ने हलाली बांध से पानी खरीदा है। मंगलवार को हलाली बांध से पानी छोड़ा गया है। नहर के माध्यम से छोड़े गए इस पेयजल का क्षेत्र के किसानों द्वारा सिंचाई में उपयोग होने की आशंका बनी हुई है। इसके मद्देनजर सम्राट अशोक सागर परियोजना के कमांड क्षेत्र में आने वाले किसानों को जल संसाधन विभाग ने नहरों से रबी सिंचाई के लिए पानी ना लेने को कहा है। जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक विदिशा शहर के आम नागरिकों को पेयजल की उपलब्धता कराने के लिए सम्राट अशोक सागर (हलाली) से पानी छोड़ा गया है। विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि रबी सिंचाई के लिए पानी लेने वाले किसानों के विरूद्व वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
जल संसाधन विभाग के मुताबिक सम्राट अशोक सागर परियोजना का जल स्तर कम हो गया है। बांध में अभी 44.87 मिलियन घन मीटर पानी है। पानी की उपलब्धता को ध्यान में पेयजल के लिए पानी संरक्षित किया है। विदिशा शहर के लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार 22 फरवरी को हलाली बांध से कालीदास बांध के लिए नहरों के माध्यम से पानी छोड़ा गया है।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.