सेवकों को सम्मानित:पूर्व सीएम ने कोरोना के जन सेवकों को किया सम्मानित

विदिशा2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पूर्व सीएम व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कोरोना काल के जन सेवकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमल सिलाकारी ने बताया कि कोरोना काल के चलते विदिशा के जिन समाजसेवियों और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा जनसेवा की गई है उन जनसेवकों का पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के हाथों प्रशस्ति पत्र के माध्यम से सम्मान किया गया है।

सम्मानित किए जाने वाले समाजसेवियों में सीएल गोयल, गुलशन खरबंदा, मनोज पांडे, सोहेल अहमद बबलू, सिद्धि कुशवाह, बेतवा उत्थान समिति, बाल विहार कल्याण समिति, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में डॉ मेहताब सिंह यादव, रणधीर सिंह ठाकुर, मनोज कपूर, देवेंद्र राठौर, आनंद प्रताप सिंह, सुजीत देवलिया, विनीत दांगी, राजेश दुबे ,अजय कटारे ,सागर मोतियानी, खिलान सिंह शाक्य शामिल हैं। इस अवसर पर राजकुमार पटेल, पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, ह्र्दयमोहन जैन, देवेंद्र श्रीवास्तव आदि शामिल थे।